Header Ads

Makki ki roti aur sarson ka saag Recipe in Hindi



  • About Makki ki roti aur sarson ka saag Recipe in Hindi

    सोचिये अगर आप घर पर मक्की की रोटी और सरसों का साग परोसेंगे तो सभी कितने अचंभित हो जाएंगे। यूं तो सभी मक्की की रोटी और सरसों का साग को रेस्टोरेंट में खाना पसंद करते हैं पर अगर यह घर पर बनी हो तो फिर इसकी बात ही कुछ और होती है। मक्की की रोटी और सरसों का साग की ख़ास बात यह है की इसे बनाते वक़्त जो सुगंध आती है वह बहुत ही मनमोहक होती है और इसे देखने के बाद भूख और भी ज्यादा बढ़ जाती है। Neeru Gupta की ये रेसिपी की तैयारी में 30 मिनट का वक़्त लगता है और इसे अच्छी तरह से पकाने में 45 मिनट का वक़्त लगता है। अगर कभी मेहमान घर पे अचानक से आ जाये तो आप खाने में मक्की की रोटी और सरसों का साग बना सकते हैं और उन्हें खुश कर सकते हैं। बेटर बटर के मक्की की रोटी और सरसों का साग इन हिंदी में आपको इसे बनाने की विधि हिंदी में मिलेगी जिसकी सहायता से आप इसे बड़े ही आसानी से बना सकते हैं। तो जब भी आपको कुछ स्पेशल खाने या बनाने का मन करे तो मक्की की रोटी और सरसों का साग को ट्राई करना ना भूलें।

    मक्की की रोटी और सरसों का साग बनाने की सामग्री ( Makki ki roti aur sarson ka saag Recipe Banane Ki Samagri Hindi Me )

    • मक्की की रोटी के लिए
    • 4 कप मक्की का आटा
    • 1 कप गेहूँ का आटा
    • 1 चम्मच नमक
    • 3 कप हल्का गर्म पानी
    • 2 जिप लॉक प्लास्टिक बैग
    • 1 कप देसी घी
    • सरसों के साग के लिए
    • 2 गुच्छी सरसों का साग
    • 1 गुच्छी पालक
    • 1 गुच्छी मेथी
    • 2 पीस हरी मिर्च
    • 2 चम्मच मक्की का आटा
    • 4 चम्मच देसी घी
    • 20 कलियां लहसुन बारीक काटकर
    • 2 इंच अदरक टुकडा बारीक कटा हुआ
    • 3 सूखी लाल मिर्च
    • ½ चम्मच नमक
    • 2 कप पानी

    मक्की की रोटी और सरसों का साग बनाने की विधि ( Makki ki roti aur sarson ka saag Recipe Banane Ki Vidhi Hindi Me )

    1. मक्की की रोटी के लिए
    2. एक बाउल में मक्की का आटा, गेहूँ का आटा, नमक, हल्का गर्म पानी मिलाकर आटा गूँथ लें |
    3. अब बराबर 8 हिस्सों में गोले बना ले |
    4. 2 प्लास्टिक बैग के बीच में एक गोले को रखकर हल्के हाथ से बेलकर गोल रोटी बेल ले |
    5. अब तवे को गर्म करे तथा मध्यम आँच पर दोनों तरफ से रोटी को घी लगाकर सेक ले
    6. सुनहरा तथा करारा होने पर रोटी को तवे से नीचे उतार ले |
    7. सरसों के साग के लिए
    8. कुकर में पानी डालकर उबाल ले |
    9. अब उसमे बारीक कटा साग, पालक, मेथी, हरी मिर्च डालकर 15 मिनट मध्यम आँच पर पकाए |
    10. थोड़ा ठंडा होने पर साग को बिल्कुल बारीक मैश कर ले |
    11. साग में मक्की का आटा, नमक डालकर मध्यम आँच पर 15 मिनट पकाए |
    12. अब एक पैन में घी डालकर गर्म करे तथा उसमें बारीक कटा लहसुन, अदरक भून ले
    13. अब सूखी लाल मिर्च के टुकड़े और मैश किया हुआ साग इस तड़के में मिक्स करे , तथा मध्यम आँच पर 5 मिनट पकाए |
    14. अब सरसों के साग के साथ मक्की की रोटी, मक्खन, गुड़ तथा लस्सी परोसे |
    मेरी टिप:
    आप साग में मेथी के स्थान पर बथुआ भी डाल सकते हैं |
  • तैयारी का समय
    30
    मिनट
  • पकाने का समय
    45
    मिनट
  • पर्याप्त
    4
    लोग




No comments